EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

युवती का वीडियो बनाकर वायरल करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार।
  • 151051180 - AMIT KUMAR 0

उन्नाव। जिला प्रशासन दुष्कर्म के मामले पर अंकुश लगाने के चाहे जितने दावे कर ले, परंतु वास्तविकता एकदम अलग है। दरअसल, शुक्रवार को दुष्कर्म के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें बताया गया कि सहेली के साथ घर से बाहर गई किशोरी से वहशी दरिंदे ने तीन माह पूर्व दुष्कर्म किया था। इस दौरान युवक ने किशाोरी की सहेली से अपने मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए कहा था, इतना ही नहीं पीड़िता को युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। दूसरे युवक के द्वारा वीडियो को अपने माेबाइल पर लेने के बाद दोनों युवक किशोरी पर वायरल करने का दबाव बनाने लगे। हालांकि मामला सामने आने पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों और किशोरी की सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि तीन माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री अपनी सहेली के साथ खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां उसकी सहेली के बुआ का लड़का पहले से मौजूद था। उस लड़के ने पुत्री को पकड़कर खेत में खींच लिया और उससे दुष्कर्म किया। इसमें उसकी सहेली ने भी सहयोग किया। दुष्कर्म करते समय युवक के मोबाइल से उसकी सहेली ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। डर के कारण किशोरी चुप रही। इधर दुष्कर्म का बनाया गया वीडियो युवक के मोबाइल से उसके साथी ने ले लिया। वीडियो लेने के बाद साथी युवक ने भी किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। जब किशोरी ने यह करने से मना किया तो युवक ने 15 सितंबर की शाम को उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका पता जैसे ही पिता को चला तो उसने पुत्री से पूछताछ की। तब पुत्री ने पूरी बात बताई। इसके बाद पिता पुत्री दोनों कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
काेतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार की रात पीड़िता की सहेली, उसके बुआ के लड़के पिंटू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम अलीगढ़ थाना बिलग्राम जिला हरदोई व सोनू पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम सिरधरपुर थाना बांगरमऊ के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail