जनपद हरदोई में लगातार हो रही तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश निर्धन ग्रामीणों का दर्द बढ़ा रही बारिश। झमा- झम जोरदार बारिश से कच्चे मकान गिर रहे हैं, तो उनकी मदद को कोई दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। एक तो पहले ही उनको प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पाया और दूसरी तरफ बारिश ने सिर छिपाने के लिए बना कच्चा ठिकाना भी छीन लिया। बारिश से घर ढहने वाले ऐसे ही कुछ ग्रामीणों ने मिशन आत्मसंतुष्टि से मदद की गुहार लगाई। इस पर संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक राजवर्धन सिंह "राजू" ने त्वरित मदद के लिए हाथ बढ़ाए। यह मामला सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखंड सांडी का है। यहां की ग्रामसभा श्रीमऊ निवासी हरिप्रकाश कोरी एवं ग्रामसभा मंसूरापुर निवासी बड़नकु राठौर का कच्चा घर बारिश के चलते गिर गया है। दोनों ही ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय होने के कारण वह अपने लिए एक अदद पक्का आशियाना भी नहीं बना सके। सिर छिपाने के लिए बना इकलौता कच्चा मकान भी शुक्रवार सुबह अचानक ढह गया। छत गिरने से मलबे के नीचे दबने से तीन बकरियों की भी मौत हो गई। हादसे में परिवार जन बाल बाल बच सके। घर पर खाने के लिए भी कुछ नहीं है। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर तत्काल मिशन आत्मसंतुष्टि के संस्थापक व संरक्षक राजवर्धन सिंह "राजू" ने उनके घर जाकर तत्काल आर्थिक मदद की। उन्होंने आगे भी हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। मदद मिलने के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने कहा कि सवायजपुर क्षेत्र के विकास के लिए राजवर्धन सिंह जरूरी हैं। इस दौरान पूर्व प्रधान मंगरौरा देवेश शुक्ल, मोनू सिंह,आमिर मन्सूरी, अर्जुन यादव, रामकिशोर मस्ताना आदि स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। देखे अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट 151152697