हिमाचल प्रदेश, जिला कुल्लू: चंडीगढ़.मनाली नेशनल हाइवे पर इन दिनों सफर करना जोखिम भरा हो गया है। फोर लेन निर्माण कार्य के चलते मंडी से लेकर झीड़ी के बीच हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। इस मार्ग पर पहाड़ों की कटिंग कार्य के चलते अक्सर मलबा गिरता रहता है। शुक्रवार 17 सितंबर को भी सुबह के समय और के संदली मोड़ के पास पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर गया। मलबा गिरने से दो वाहन इसकी चपेट में आ गए और वाहनों के सवार लोग बाल बाल बच गए। मलबा गिरने के कारण नेशनल हाइवे करीब तीन घंटे बंद रहा। इसके चलते वाहन चालकों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चंडीगढ़. मनाली नेशनल हाइवे पर औट के संदली मोड के सुबह करीब साढ़े दस बजे पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरा। इसके बाद भी बीच बीच में पहाड़ी से मलबा गिरता रहा। कड़ी मशक्त के बाद दोपहर करीब ढेड़ बजे हाइवे को वाहनों के लिए खोला गया। मार्ग करीब तीन घंटे बंद रहने के कारण हाइवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और लोगों को खासी दिक्कते झेलनी पड़ी। पहाड़ी से गिरे मलबे के चपेट में आने से एक कैंपर जीप और एक ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि दोनों वाहनों में सवार चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 18/09/2021