हिमाचल प्रदेश, जिला मंडी: उपचुनाव के लिए पोते आश्रय शर्मा के लिए कांग्रेस टिकट की वकालत करते हुए पंडित सुखराम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर तीखा हमला करने से भी नहीं चूके। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास टिकट बांटने का अधिकार नहीं है। इस पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान ही लेगा।
बकौल पंडित सुखराम मंडी उपचुनाव के लिए कुलदीप सिंह राठौर प्रतिभा सिंह का नाम मीडिया में उजागर कर दूसरे दावेदारों को पूरी तरह से नजरअंदाज करने में लगे हैं, यह उचित नहीं है। पंडित सुखराम के अनुसार कुलदीप सिंह राठौर को उनका सुझाव रहेगा कि ये पार्टी की अंदरूनी बातें हैं और इन पर पार्टी के भीतर ही चर्चा होनी चाहिए। मीडिया में इस तरह के बयान देकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व्यक्ति विशेष की वकालत कर रहे हैं, जबकि पार्टी में सभी को अपनी बात कहने और टिकट मांगने का अधिकार है।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 18/09/2021