प्रतापगढ़.
कृषि विज्ञान केन्द्र में शुक्रवार को पोषण वाटिका महाभियान एवं पौधरोपण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. योगेश कनोजिया ने महिलाओं को बताया की खेती-बाड़ी में कृषक महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसके साथ ही परिवार के संतुलित पोषण की जिम्मेदारी भी महिलाओं की ही होती हैं। महिलाएं अपने घरों पर खाली स्थान में पोषण वाटिका स्थापित कर परिवार के लिए पोषक सब्जी व फल का प्रबन्ध कर सकती हैं। डॉ. कनोजिया ने बताया कि पोषण वाटिका से परिवार के लिए ताजा फल एवं सब्जी के साथ-साथ सब्जी पर होने वाले दैनिक खर्च को भी कम किया जा सकता हैं। उन्होंने बायो फोर्टिफाइड किस्मों के पोषण लाभ के बारें में भी जानकारी प्रदान की। मुख्य उद्देश्य महिलाओं में पोषण वाटिका के प्रति जागरुकता लाना हैं।
उपनिदेशक कृषि विस्तार भूरालाल पाटीदार ने संतुलित भोजन एवं उसके पोषक तत्वों के बारें में जानकारी दी। उन्होनें कार्बोहाईड्रेट, प्रोटिन, वसा, विटामिन एवं खनिज लवण के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि प्रोटिन से शरीर की बढ़वार होती हैं। कार्बोहाईड्रेट से शरीर को दैनिक कार्यो के लिए ऊर्जा प्राप्त होती हैं। सहायक निदेशक उद्यान गोपालनाथ योगी ने किसानों को उद्यान संबंधित जानकारी एवं विभाग की योजनाओं के बारें में किसानों को अवगत कराया। इफको के जिला प्रबन्धक मुकेश आमेटा ने नैनो उर्वरक के प्रयोग से मृदा का स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। साथ ही उन्होंने जैव उर्वरकों के बारे में जानकारी दी। बताया कि इनके प्रयोग से किसान भाई अपनी लागत कम करने के साथ-साथ पैदावार भी अधिक प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अन्त में सभी महिलाओं को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पोषण वाटिका स्थापित करने के लिए इफको की ओर से गाजर, मूली, पालक, धनिया, मैथी आदि के बीज एवं आम के पौधे वितरित किए गए। साथ ही केन्द्र पर पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया गया।
=--=-प्रतापगढ़ मंडी भाव
प्रतापगढ़. यहां कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 1760 से 2020 , मक्का १६०0 से 1888, चना 4400 से 5000, मसूर 6100 से 7251, सोयाबीन 6100 से 9000, सरसों 7340 से 7427, अलसी 8200 से 8422, मैथी 6400 से 7027, अजवाईन 11400 से 11700, लहसुन 1700 से 5670, प्याज 200 से 1440, जौ 2100 से 2151 रुपए प्रति क्विंटल रहे।