मध्य प्रदेश हरदा - गर्भवती महिलाओ को ला रही जननी एक्सप्रेस शुक्रवार को पलट गई। इसमें जननी एक्सप्रेस में आ रही ग्राम जोगा निवासी रीना पति जयप्रकाश, कुसुम पति राहुल, रीना पति तुलसीराम, पार्वती बाई पति सुखराम, मीना पति राजेश, रामबाई पति अशोक को मामूली चोंट लगी है। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस वाहन से घायलों को लाया गया। इसके बाद हंडिया की 108 पहुंची। जिसके पायलेट अतुल यादव एवं ईएमटी इकबाल खान ने प्राथमिक उपचार कर हंडिया अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार किया गया। बताया जा रहा कि शुक्रवार को जननी एक्सप्रेस ग्राम जोगा से गर्भवती महिला कुसुम पति राहुल एवं आशा कार्यकर्ता को हरदा जिला अस्पताल लेकर आ रही थी। इसी दौरान जोगा एवं साल्याखेड़ी के बीच जननी एक्सप्रेस पलट गई। इसमें गर्भवती महिलाओं एवं अन्य महिलाओं को हल्की चोंट लगी है।
हंडिया तहसील के गांव जोगा-साल्याखेड़ी के बीच में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं को लेकर जा रही जननी एक्सप्रसे पलट गई, जिसमें महिलाएं घायल हो हुई। घटना की सूचना पर हंडिया से डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और महिलाओं को ग्राम नयापुरा तक लेकर आई। इसके बाद पुलिस वाहन से ग्राम नयापुरा तक महिलाओं को लाया गया। वहां से दूसरे 108 एंबुलेंस वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने बताया कि ग्राम जोगा की गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल में चिकित्सक से जांच करवाने के लिए लेकर आ रही थी। तभी जोगा-साल्याखेड़ी के बीच में एंबलुेंस के सामने गाय आ गई, जिसे बचाने में वह खंती में जाग गिरी। महिलाओं को हाथ पैरों में चोंटे आई। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने महिलाओं के बयान दर्ज किए।
New layer...