EPaper SignIn

शादी से इंकार करने पर हथियारों के बल पर लड़की को अगवा किया
  • 151108625 - MANGAL SINGH 0



युवती से शादी करवाने की नीयत से उसके घर में घुसकर हथियारों के बल पर अगवा करने वाले 5 आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला शांति नगर का है।पुलिस को दिए बयानों में लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी ब्यूटी पार्लर का काम करती है। उसने बताया कि सनम निवासी गांव शेरखां उनकी बेटी से शादी करना चाहता है लेकिन सनम की बुरी आदतों के कारण उन्हें यह शादी मंजूर नहीं है। उसने आरोप लगाए कि 13 सितंबर की रात सनम अपने दोस्तों गुरजीत, लाडी, रवि और हंस को साथ लेकर हथियारों से लैस हो उनके घर में घुस आया और हथियारों के बल पर  जबरदस्ती उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। ए.एस.आई. ने बताया कि बयानों के आधार पर पांचों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात