EPaper SignIn

जेईई मेन की परीक्षा में बठिंडा के पुलकित गोयल ने देश भर में हासिल किया पहला रैंक
  • 151108625 - MANGAL SINGH 0



जेईई मेन परीक्षा के परिणाम में बठिंडा के पुलकित गोयल ने देश भर में पहला स्थान हासिल कर बठिंडा का नाम रोशन किया। उसने 99.88 अंक लेकर जहां पहला स्थान हासिल किया वहीं सबसे आगे रहने वाले 18 विद्यार्थियों में भी शामिल हुआ। उसके पिता विजय गोयल व माता नीलम रानी खुशी से फूले नहीं समा रहे। उसके माता-पिता का कहना है कि यह मुकाम उसकी मेहनत व दृढ़ता का परिणाम है। पुलकित का जन्म 2003 में हुआ, 12वीं कक्षा तक वह टॉप पोजीशन पर ही रहा। 10वीं में भी उसने 98.6 अंक और 12वीं में 94.8 अंक हासिल किए थे। सेंट जोसफ स्कूल से उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की और बाद में जेईई मेन की तैयारी के लिए कोटा चला गया। वह रोजाना 7-8 घंटे कड़ी मेहनत से पढ़ाई करता था। 


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात