EPaper SignIn

हथौड़ा मारकर मां को उतारा मौत के घाट
  • 151108625 - MANGAL SINGH 0



गत रात हंडिआया में एक नशेड़ी पुत्र ने अपनी मां को हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया और पिता को घायल कर फरार हो गया। थाना सदर बरनाला के एस.एच.ओ. जसविन्द्र सिंह और पुलिस चौकी हंडिआया के इंचार्ज ने बताया कि सुखचैन सिंह पुत्र जरनैल सिंह नशे का आदी है। उसने 11 सितम्बर की रात को करीब 9 बजे नशे के लिए पैसे न देने से खफा होकर अपनी माता सिंदरपाल कौर के माथे पर हथौड़ा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।इसके बाद सुखचैन सिंह ने अपने पिता पर हमला कर उसको गंभीर रूप में घायल कर दिया और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में पहुंचाया और घायल जरनैल सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि जरनैल सिंह ने सुखचैन सिंह को अढ़ाई वर्ष पहले बेदखल किया था। उसका अपनी पत्नी के साथ भी झगड़ा चल रहा है जो करीब 2 साल से अपने मायके रह रही है। मृतका के पति जरनैल सिंह के बयान पर सुखचैन सिंह के खिलाफ थाना सदर बरनाला में कत्ल और इरादा कत्ल का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात