EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

PM मोदी का 71वां जन्मदिन आज
  • 151150653 - YATINDRA 0

वाराणसी में मां गंगा को चढ़ाई गई 71 मीटर लंबी चुनरी, 71 बटुकों ने किया दुग्धाभिषेक, भारत माता मंदिर में जलेंगे 71 हजार दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर काशीवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज सुबह से ही काशी में जगह-जगह विविध आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों की यह श्रृंखला आगामी 7 अक्टूबर तक चलती रहेगी। गौरतलब है कि 20 साल पहले 7 अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर श्रीमती रत्ना देवी समाजसेवी ट्रस्ट और भाजपाजनों की ओर से दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को 71 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई गई। इसके साथ ही 71 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति पथ पर अग्रसर है। उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हम सभी ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रार्थना की है। इसके साथ ही आज जिले की आठों विधानसभाओं में भाजपा नेताओं द्वारा 71-71 किलो लड्‌डू का वितरण किया जा रहा है।

71 बटुकों ने किया षोडशोपचार पूजन

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार की सुबह वाराणसी स्थित अहिल्याबाई घाट पर पंडित उदित नारायण मिश्र के आचार्यत्व में 71 बटुकों ने मां गंगा का षोडशोपचार पूजन किया। इस दौरान केशर जल और दूध से मां गंगा का अभिषेक कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता पवन शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ-साथ वह हमारे सांसद भी हैं। आज पूरे बनारस में विकास रूपी गंगा बह रही है।

ऐसे में आवश्यक है कि विकास पुरुष के उज्ज्वल भविष्य और अदम्य ऊर्जा प्राप्ति हेतु धार्मिक अनुष्ठान होते रहने चाहिए। इस दौरान राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विशाल औढ़ेकर, विनय यादव, विकास महाराज, डॉ.नीरज पांडेय, बाबू महाराज, वेदमूर्ति शास्त्री, सुनील शर्मा, तरुण शास्त्री, भवानी शर्मा, नवीन कसेरा, प्रदीप पांडेय, जितेंद्रधर, अंकुल द्विवेदी, कन्हैया लाल सेठ, शिवदत्त द्विवेदी और प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज शाम सिगरा स्थित भारत माता मंदिर 71 हजार दीप जलाए जाएंगे। शाम के समय ही 71 प्रमुख मंदिरों में पूजापाठ कर भाजपाई प्रधानमंत्री की लंबी आयु और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे। शाम के समय काशीवासी अपने घरों में भी दीप जला कर प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देंगे।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail