हिमाचल प्रदेश, जिला कुल्लू: मनाली के साथ लगते नेहरू कुंड के पास बुधवार रात हुए भारी भूस्खलन से मनाली-लेह हाईवे-3 पूरा दिन ठप रहा मार्ग पर रात से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। लेह की तरफ जाने और आने वाले पेट्रोल डीजल के टैंकरों के अलावा पर्यटक वाहन और सेब सब्जियों से लदे ट्रक भी हाईवे बंद होने से रास्ते में फंस गए हैं।
लाहौल की तरफ जाने वाली परिवहन निगम के कुल्लू डिपो की करीब 14 और केलांग डिपो की छह बसों के पहिये भी थम गए हैं। छोटे वाहन क्लब हाउस मनाली से वाया बुरूआ और शनाग होकर आर-पार हुए। हालांकि, सुबह तक नेहरू कुंड में जाम नहीं था, लेकिन दिन के समय दोनों ओर से लंबा जाम लगा रहा।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 17/09/2021