हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर: स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 17 सितंबर को होने वाले विशेष सत्र के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। ज्यादातर मेहमान शिमला पहुंच चुके हैं। सिटिंग प्लान के अनुसार उनके बैठने के स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। वीरवार को तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज और सरकारी मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल के साथ परिसर का दौरा किया।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 17/09/2021