EPaper SignIn

प्रधानाचार्य के हत्या आरोपीयों को हडिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • 151045438 - PRADEEP KUMAR MISHRA 0



यूपी के प्रयागराज जिले के हंडिया पुलिस ने प्रधानाचार्य के दोनों हत्यारोपियों को बृहस्पतिवार को धर दबोचा। बता दें कि कि हंडिया थाना क्षेत्र के उस्मापुर गांव निवासी शिव प्रकाश यादव जो कि पेशे से प्रधानाचार्य थे। मेजा के भगवंती देवी डिग्री कॉलेज में पढ़ाने जाते थे। रोज की भांति 11 सितंबर को 8 बजे सुबह मेजा के भगवंती देवी डिग्री कॉलेज के लिए निकले थे, कि रास्ते में योजनाबद्ध तरीके से गांव के ही गुलाब यादव व शीतला प्रसाद ने चार पहिया वाहन से प्रधानाचार्य शिव प्रकाश की रौंद कर हत्या कर दी थी जिस के संबंध में थाना प्रभारी हंडिया बृजेश सिंह ने हमराही पुलिसकर्मियों के साथ वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बगहा रेलवे क्रासिंग के पास से प्रधानाचार्य के हत्यारोपी गुलाब यादव उर्फ भुल्लर व शीतला प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन टाटा सूमो को बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने अगली कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। देखें हंडिया से प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात