गदरपुर श्री सनातन धर्म मंदिर में युवा कल्याण,खेल,पंचायती एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा मन्दिर परिसर में खेल विभाग राज्य सेक्टर के अन्तर्गत विशाल मल्टीपरपज हाल का शिलान्यास किया गया। जो 195.66 लाख की लागत से तीन माह में तैयार हो जायेगा।
गुरुवार को श्री सनातन धर्म मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अचानक हुई बरसात के कारण कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार नहीं हो पाया। शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडेय एवं पूर्व सांसद बलराज पासी के मंदिर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर धर्म सभा सहित भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके उपरान्त मंदिर पुजारी पं. विजय शास्त्री द्वारा शिलान्यास से पूर्व अरविन्द पांडेय एवं श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों के साथ पूजा अर्चना की गयी। इसके उपरान्त अरविन्द पांडेय द्वारा खेल विभाग राज्य सेक्टर के अन्तर्गत बनने वाले करीब 13600 स्क्वायर फिट मल्टीपरपज हाल का शिलान्यास किया। जो 195.66 लाख रुपये में करीब तीन माह में बनकर तैयार हो जायेगा। इस दौरान मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोविड काल के चलते भवन निर्माण के कार्य मे कुछ देरी जरूर हुई परन्तु प्रभु की इच्छा के अनुसार समय से भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कराने के लिए वह बचनबद्ध है। आज प्रभु की कृपा से ही वह इस कार्य को करने में सफल हुए है। उन्होंने कहा क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए वह हमेशा तत्पर है और क्षेत्र के विकास व क्षेत्रीय जनता के सुख दुख में वह हमेशा सेवक के रूप में खड़े मिलेंगे। उन्होंने श्री सनातन धर्म सभा का धन्यवाद अर्पित करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि आज का यह शुभदिन मन्दिर कमेटी के द्वारा हमे मिला है जिसके लिए सम्पुर्ण मन्दिर कमेटी व क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता बधाई की पात्र है। इससे पूर्व श्री सनातन धर्म सभा के तत्वधान में रुद्रपुर से आये इस्कान मन्दिर के पुजारियों द्वारा हरे राम हरे राम हरे कृष्ण हरे कृष्ण के उच्चारण से मन्दिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। हरि भक्ति में लीन भक्तजनों ने बाकेँ बिहारी जी के मधुर भजनों का गुणगान कर प्रभु को रिझाया। समापन के उपरान्त विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष वेदराज बजाज, महामंत्री अजय खेड़ा, कोषाध्यक्ष लेखराज भुड्डी, उत्तरांचल पंजाबी महासभा अध्यक्ष कृष्णलाल सुधा, महामंत्री, संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्णलाल अनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री सन्दीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, अजय सिंह, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रीना कपूर, सभासद लीना संजीव झाम, पायल बजाज, सत्या सुखीजा, सोनी पाल, ज्योति छाबड़ा, अंजू भुड़डी, पूनम जुनेजा, सतीश मिढ्ढा, अशोक हुड़िया, लेखराज नगापाल, कृष्ण लाल बत्रा, विजय सुखीजा, मोहन लाल खेड़ा, सुरेंद्र बजाज, सुभाष गुम्बर, अभिषेक गुम्बर, सोमनाथ छाबड़ा, श्याम लाल सुखीजा, हरनाम सिंह सेतिया, नरेन्द्र ग्रोवर, हरिचन्द छाबड़ा, धर्मचन्द खेड़ा, राकेश भुड्डी, अभिषेक वर्मा, राजेश डाबर, राजकुमार भुड्डी, अशोक पोपली, सतीश धीक, हिमांशु सरकार, धर्मचन्द खेड़ा, राजेश बजाज, पवन बजाज, सतीश मिड्डा, राजीव पपनेजा, मुकेश पाल, प्रमोद बजाज, अशोक भुड्डी, अशोक धीर, रोहित मुरादिया, पंकज सेतिया, डा. अरविन्द धवन, गौरव भुड्डी, मुकेश झाम, विशाल बत्रा, गोल्डी गाबा, वैभव बत्रा, सचिन बत्रा, लविश ग्रोवर, विजय अरोरा, मोहन लाल खेड़ा, राजीव पपनेजा, अशोक पोपली, राजू गुम्बर, जगमोहन बजाज, सुभाष खुराना, मयंक चुघ सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं मीडिया कर्मी मौजूद थे।
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804