EPaper SignIn

बाइक सवार बदमाशाें ने मार्निंग वॉक से लाैट रही महिला की साेने की चेन लूटने का किया प्रयास
  • 151050061 - INDAR PARMAR 0



गुरुवार की सुबह एलआइसी तिराहे के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया।

ग्वालियर । शहर में मार्निंग वॉक पर जाने वाली महिलाएं लुटेरों के टारगेट पर हैं। गुरुवार की सुबह एलआइसी तिराहे के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। महिला के सतर्क होने व पुलिस की गाड़ी दिखाई देने के कारण लुटेरों को महिला की चेन लूटने का इरादा छोड़कर मौके से भागना पड़ा। महिला ने दोपहर तक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज नहीं कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। गांधी नगर निवासी दंपती गुरुवार को मोती महल क्षेत्र में मार्निंग वॉक करने के लिए गई थीं। घूमने के बाद घर लौटते समय पति कुछ आगे निकल गए, और महिला पीछे रह गईं। महिला के गले में पड़ी सोने की चेन साफ नजर आ रही थी।

महिला पहले से अलर्ट थीः माढ़रे की माता के नीचे दो महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने की घटना की जानकारी हाेने के कारण महिला पहले से सतर्क थी। महिला को सामने से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक नजर आते ही वह अलर्ट हाे गई थी। महिला सतर्कता बरतते हुए कुछ कदम पीछे हट गई। जिसके कारण बाइक पर पीछे बैठा युवक चलती बाइक से महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटने में नाकाम हो गया। बाइक सवार बदमाश महिला को अकेली समझकर चेन लूटने के लिए फिर पलटकर आए, इस दाैरान उनकी नजर सामने से आती पुलिस की गाड़ी पर पड़ गई। इसके बाद लुटेरों ने अपना इरारा बदल दिया और चेन लूटने का इरादा छाेड़कर वहां से भाग निकले।

वृद्धा के बेग से सोने की चेन व अंगूठी चोरीः शिवनगर निवासी 62 साल की सावित्री देवी बारादरी से हुरावली जाने के लिए आटो में बैठी थीं। आटो में पहले से दो महिलाएं बैठी थीं। महिलाओं ने ईवीएस स्कूल के आसपास चालाकी से वृद्धा के बेग की चेन खोलकर उसमें से सोने की चेन व अंगूठी चोरी कर ली। सिराेल थाना पुलिस ने वृद्धा की रिपोर्ट पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। वृद्धा काे आशंका है कि संदिग्ध महिलाओं ने ही उसके बैग में से गहने चोरी किए हैं। पुलिस संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही थी।

 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात