हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर: बीजेपी आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्रियों को कपड़ों की तरह बदलने की प्रक्रिया ने साबित कर दिया कि भाजपा अपनी सरकारों की कार्यप्रणाली से खुश नहीं है और मुख्यमंत्रियों को बदल कर जनाक्रोश को शांत करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि हिमाचल सहित भाजपा शासित प्रदेश सरकारों की कार्यप्रणाली से जनता में भारी रोष व्याप्त है, जिसके चलते प्रदेशों में ताबड़तोड़ नेतृत्व परिवर्तन किया जा रहा है। परन्तु सच्चाई तो यह है जनता में सबसे अधिक गुस्सा तो केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ है, भाजपा सरकारों के मुख्यमंत्रियों की स्थिति तो बंधुआ मज़दूरों जैसी है जिनको हर कदम उठाने से पहले मोदी शाह और आरएसएस मुख्यालय से अनुमति लेनी पड़ती है। इसलिए मुख्यमंत्रियों को बदलने से भाजपा की छबि और स्थिति में कोई सुधार होने बाला नहीं है।
आवश्यकता तो सोच बदलने की है क्योंकि भाजपा के एजेंडे में जनता और जनसमस्याएं नहीं है, बीजेपी का एजेंडा तो मात्र राजनीति है। वास्तव में भाजपा मनोरोगियों का एक झुंड बनकर रह गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का अब्बूजान बाला वक्तव्य इसी ओर इशारा करता है कि भाजपा धर्म ,जाति,भाषा तथा क्षेत्र के आधार पर देश को बांटने का कार्य कर रही और इसी आधार पर देशवासियों में द्वैष भावना पैदा कर अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने महामहिम राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को तुरंत पद से बर्खास्त करने का अनुरोध करते हुए कहा कि अब्बूजान बाला उनका कथन मुख्यमंत्री द्वारा पदभार संम्भालने से पूर्व ली गई शपथ की अवहेलना है और इसके चलते उन्हें पद पर बने रहने देना भारतीय संविधान का भी अपमान तथा अनादर होगा।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 16/09/2021