EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

राशन के गोदाम में धांधली, बोरी में कम मिल रहा खाद्यान्न
  • 151030950 - SURENDRA SINGH 0



यूपी के जनपद सम्भल में सरकार लोगों के पेट भरने के लिए निश्शुल्क राशन वितरित करा रही है, लेकिन वह राशन गरीबों का पेट भरने के बजाए सरकारी मशीनरी का पेट भर रहा है। दरअसल, राशन डीलर को हर बोरी पर 500 ग्राम से लेकर एक किलो तक राशन कम दिया जा रहा है। इतना ही नहीं डीलर को राशन उठाते समय कुछ और खर्च उठाने पड़ रहे हैं। ऐसे में राशन वितरित करने से पहले ही उसमें कटौती की जा रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि गरीब तक राशन कैसे पहुंच रहा होगा।

सरकार लोगों को गेहूं, चावल और चीनी निश्शुल्क उपलब्ध करा रही है। इस योजना में धांधली होने के आरोप शुरू से लगते रहे हैं। लेकिन योगी सरकार ने राशन वितरण में कुछ सुधार किए तो धांधली कम हुई, लेकिन अब गोदाम से धांधली का खेल शुरू हो गया है। डीलरों को 51 किलो बोरी में राशन होने के हिसाब से गेहूं, चावल और चीनी दी जा रही है, लेकिन किसी भी बोरी में 51 किलो वजन पूरा नहीं है। किसी में 50 तो किसी बोरी में 50 किलो से भी कम राशन दिया जा रहा है। इसका उदाहरण मंगलवार को सम्भल में राशन गोदाम पर देखने को मिला। यहां पर जागरण की टीम ने डीलरों को दिए जाने वाली कुछ बोरियों का वजन देखा तो वह 50 किलो से भी कम थी। जबकि डीलरों को वह बोरी 51 किलो के हिसाब से दी जा रही थी। जब राशन डीलरों को गोदाम से ही राशन कम मिल रहा है तो फिर वह लोगों को राशन कैसे पूरा दे देंगे। अगर सरकार को लोगों तक ईमानदारी से राशन पहुंचाना है तो पहले राशन डीलर तक पूरा राशन पहुंचाना होगा।

गोदाम इंचार्ज गायब, प्राइवेट लोग कर रहे हैं काम

सम्भल: शहर सम्भल की मंडी समिति स्थित जिस गोदाम से राशन डीलरों को राशन दिया जाता है वहां पर सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी होनी चाहिए, लेकिन गोदाम से सरकारी कर्मचारी हो या फिर गोदाम इंचार्ज मंगलवार को सभी गायब मिले। वहां पर तीन लोग बैठे हुए थे। इसमें से दो प्राइवेट लोग थे। वह दोनों लोग ही वहां का काम संभाल रहे थे।

प्राइवेट कर्मचारियों को कहा से दिए जाते हैं रुपये

सम्भल: राशन के गोदामों समेत तहसील स्तरीय कार्यालयों में भी प्राइवेट कर्मचारियों की भरमार है। जो लिखा पढ़ी में भी नहीं है। ऐसे में इन्हें कहां से मानदेय दिया जा रहा है। यह सोचने वाली बात है। 

शहरी राशन कार्ड धारक राशन कार्ड धारक अन्त्योदय

1. बबराला- 2667 157

2. बहजोई-4767 398

3. चन्दौसी-15081 903

4. गवां-1324 135

5. गुन्नौर-3596 409

6. नरौली-2581 197

7. सम्भल-31085 1018

8. सिरसी-2919 309 ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड धारक

राशन कार्ड धारक अन्त्योदय

असमोली-48031 1638

बनियाखेड़ा-32015 2445

बहजोई-29828 2688

बिलारी/चन्दौसी-12178 1249

गुन्नौर-29585 1918

जुनावई-25092 2218

पवांसा/चन्दौसी-8407 530

पवांसा-39229 1793

रजपुरा-31433 2029

सम्भल-52055 3020 अन्त्योदय के एक राशन कार्ड पर 35 किलो राशन जबकि साधारण कार्ड पर एक यूनिट पर पांच किलो राशन मिलता है। गोदाम पर एक कर्मचारी था। डीलरों को राशन सही दिया जा रहा है। किसी को कम नहीं दिया जा रहा है। मेरे पास सम्भल और असमोली का चार्ज है और मंगलवार को असमोली में था।

राजेंद्रपाल, गोदाम इंचार्ज सम्भल ने बताया।

सम्भल से सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट-151030950,


Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail

तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक