खीरी प्रयागराज
अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में वृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा हैl पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि जब तक पार्टी के साथ वृहद रूप से कार्यकर्ता एवं पार्टी के आदर्शों को मानने वाले लोग नही जुड़ेंगे तब तक पार्टी का विकास नहीं हो सकताl विधानसभा कोरांव के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज की अध्यक्षता में सनम गेस्ट हाउस में वृहद रूप से सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया थाl रामजी पटेल एवं डॉ हरीश चंद्र पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ खीरी बाजार के मुख्य चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके समर्थकों का जोरदार स्वागत माल्यार्पण करके किया गयाl माल्यार्पण के दौरान डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज ने बताया कि आज समूचे प्रदेश भर में अपना दल एवं उनके कार्यकर्ताओं का संगठन बहुत ही मजबूती स्तर पर देखा जा रहा हैl पूरे प्रदेश भर में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी को और मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा हैl उक्त मौके पर मुख्य रूप से ओ. पी. पटेल,विक्की कुमार,मिथिलेश पटेल,कमलेश पटेल,अर्जुन पटेल,विद्यासागर सिंह के अलावा दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेl