15 सितंबर, मोगा, आज पंजाब के मोगा शहर में सीता स्वयंवर कला केंद्र क्लब का प्रधान देवप्रिय त्यागी को मनोनीत किया गया। यह क्लब पिछले 35 साल से रामलीला का आयोजन मोगा शहर में कर रहा है। क्लब के चेयरमैन नवीन सिंगला, मार्गदर्शक राजकमल कपूर और उनकी टीम ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर देवप्रिय त्यागी का क्लब में प्रधान की जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत किया।
देवप्रिय त्यागी ने सभी साथियों का धन्यवाद किया और सभी को आश्वाशन दिया कि सनातन संस्कृति के गौरवशाली इतिहास को बचाने की जो जिम्मेदारी उनको दी गयी है वो उसको पुरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी यह संस्था सभी जाति, पंथ, सम्प्रदाय, राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर केवल सनातन संस्कृति को बचाने के लिए और उसके प्रचार प्रसार के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरषोत्तम राम का अनुसरण करते हुए वो समाज को संगठित करेंगे और राम लक्ष्मण भरत जैसा प्यार समाज के हर वर्ग के साथ बनाकर रखेंगे।
इस मौके पर संस्था के चेयरमैन नवीन सिंगल, परमजीत सिंह, वरिंदर अरोरा, सोनू, राजकमल कपूर, हरमन, राजेश चंद, बहादुर मौजूद थे