EPaper SignIn

भाजपा सरकार से प्रत्येक नागरिक परेशान......पुष्कर
  • 151056564 - VISHNU GUPTA 0



यूपी के लखनऊ जिले में  भाजपा सरकार में  प्रत्येक नागरिक का हाल बुरा हो चला है मौजूदा सरकार में विकास तो संभव ही नहीं है 2022 के चुनाव के लिए सभी मतदाता अभी से कमर कस लें और सपा की सरकार बनाने का संकल्प लें उक्त उद्गार सपा विधायक ने रसूलपुर समेसी में व्यक्त किया। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं संग बैठक कर सपा सरकार की उपलब्धियों के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास तो दूर प्रत्येक व्यक्ति परेशान एवं बेहाल नजर आ रहा है युवा रोजगार के लिए भटक रहे है हत्या,लूट ,डकैती आए दिन हो रही घटनाओं से प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

समाज वादी पार्टी के अभी से दो हजार बाइस में बाइसिकिल अभियान की मजबूती के लिए क्षेत्र के समेसी के रसूलपुर गांव में कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि हत्या,लूट ,डकैती, से प्रदेश में त्राहि त्राहि मचा है युवा रोजगार के लिए भटक रहे है प्रत्येक व्यक्ति परेशान नजर आ रहा है प्रदेश में जब तक भाजपा की योगी सरकार है क्षेत्र और प्रदेश का विकास नही हो सकता है, प्रदेश के चहुमुखी विकास हेतु समाजवादी पार्टी की सरकार बनाए जाने के लिए अभी से कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करे अगले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में साइकिल वाला बटन दबाकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये तभी सभी वर्गों के लोगो का विकास होगा। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह यादव और संचालन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के विधानसभाध्यक्ष रामकिशोर रावत ने किया।बैठक में कुल्दीप यादव,मायाराम वर्मा,ज्ञानेन्द्र सिंह,श्यामसुन्दर रावत बीड़ीसी रंजीत यादव,सत्य नारायण ,बीरबहादुर यादव,रुपेश लोधी,परीदीन पासी,ओमकार लोधी,विजय सिद्धांत,सुरेश यादव,बरजोर यादव,मधुर श्याम,धर्मेन्द्र यादव,प्रेम रावत,कलासर रावत,गरीबे लोधी,मोबिन खान,नीरज लोधी,साहब सरन लोधी,शिव बालक रावत,रतीश लोधी,सुन्दर लोधी,अशोक लोधी,गयाप्रसाद लोधी,रामऔतार लोधी,तीरथराम मौर्या,बुधाई लोधी,गेन्दलाल यादव,रामखेलावन रावत,कल्लु पासी, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

फ़ास्ट न्यूज इंडिया जिला संवाददाता लखनऊ  विष्णु गुप्ता 151056564


Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर     बगदाद - ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह     नई दिल्ली - CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार