यूपी के जनपद कासगंज के नगर में आज भाजपा जिला कार्यालय कासगंज पर जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष नवनियुक्त जिला प्रभारी कासगंज हर्षवर्धन आर्य का पहली बार जनपद कासगंज आगमन पर सम्मान एवं पदाधिकारीयो की परिचयात्मक बैठक सम्पन हुई। नवनियुक्त जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य का भाजपा जिला अध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने गले में पटका पहनाकर माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का जिला प्रभारी से परिचय भी कराया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने कहा के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाएंगे और कासगंज जिले को मजबूती प्रदान करेंगे जिससे आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हो सके।बूथ विजय अभियान कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। पन्ना प्रमुख की तैयारी की योजना बनानी होगी 2022 विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रत्येक बूथ तक जन-जन तक पहुंचाना होगा। जनपद की तीनों विधानसभाओं में प्रबुद्ध सम्मेलन होने हैं इसको लेकर भी कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करके सम्मेलन को सफल बनाना होगा।बैठक का संचालन जिलामहामंत्री संजय सोलंकी ने किया। मंच पर मुख्य रूप से गौरी शंकर शर्मा,नवलकुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, नीरज शर्मा,राजबीर सिंह भल्ला, हीरालाल कश्यप, शिवकुमार भारद्वाज, मौजूद रहे। बैठक में सुरेश माहेश्वरी,रामगोविंद रामगोविंद महेरे, कौशल साहू, महेंद्र सिंह राणा, बीड़ीराणा,अनुरोध प्रताप सिंह,संजय पुंढीर,योगेंद्र चौहान, रामेश्वर दयाल महेरे, संजय दुबे,सांत्वना पाराशर, ब्रजेश उपाध्याय, रविंद्र ब्रह्मचारी, ब्रजेश उपाध्याय,हिमांशु उपाध्याय,कुलदीप प्रतिहार, अरुण कुमार जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे l देखें कासगंज से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट 151022222,