EPaper SignIn

आज का दिन कैसा रहेगा?जाने अपना राशियों का हाल|
  • 151108338 - VIMLESH KUMAR 0




मेष राशि 13-09-2021
आज आपको जरूरी काम में बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी। अगर आपका कपड़े का बिज़नेस है तो आपको फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। भगवान शिव को प्रणाम करें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग


वृषभ राशि 13-09-2021
आज आपके पास अनुकूल परिस्थितियां होंगी और आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और आपको अपनी प्रतिभा और प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य में होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने या विवेकपूर्ण निवेश करने के लिए एक बहुत अच्छी अवधि है। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग


मिथुन राशि 13-09-2021
आज रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। मन में आती कुछ बातें आपको दुखी कर सकती हैं। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। आप अति उत्साह और जल्दबाजी में कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं। ऑफिस में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भोजन के मामले में आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहें। आप किसी काम को पूरा करने के लिए जितनी कोशिशें करेंगे उतने ही सफल हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग


कर्क राशि 13-09-2021
आज आपको संभलकर चलने की जरूरत है। विवादों से बचकर रहें। आपको एक समय में एक चीज पर काम करें क्योंकि जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के क्रोध को लेकर चिंतित रहेंगे। घर में या परिजनों के साथ मन मुटाव हो सकता है। अशुभ समाचार मिल सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

सिंह राशि 13-09-2021
आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने की उम्मीद है। ऑफिस में आपसे पिछले दिनों की रिपोर्ट ली जा सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम मेंआज रूकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं , आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


कन्या राशि 13-09-2021
जहां तक आपके करियर की बात है, तो परिणाम हासिल करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। यह आपके काम में कुछ नकारात्मक प्रभाव पैदा करेगा। धैर्य रखें और समय को अपना काम करने दें। रचनात्मक ऊर्जाएं आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी और उनमें वृद्धि करेंगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेमी अपने साथी के प्रति अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। आप कई नए संपर्क बनाएंगे और दोस्ती करेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग


तुला राशि 13-09-2021
मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कामकाज का टेंशन भी बढ़ सकता है। पुराने मुद्दे न उठाएं। प्रेम जताने में संकोच न करें। वाहन चलाते वक्त सावधानी जरूरी है। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव और फालतू खर्चे के योग हैं। ऑफिस में कुछ लोग आपके काम को नोटिसकरेंगे। करियर में गंभीरता से विचार करें। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नए काम की प्लानिंग आपके दिमाग में चलती रहेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

 

वृश्चिक राशि 13-09-2021
व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। ज़िन्दगी की बहुत सी परेशानियाँ ऐसी होती हैं जिसमे ज़ल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होता। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं से रूका हुआ या उधार दिया पैसा प्राप्त हो सकता है। राजकीय कार्यों में बाधा आ सकती है। कामकाज में सफलता मिलेगी। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हल्का रंग

 

धनु राशि का 13-09-2021
व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। ज़िन्दगी की बहुत सी परेशानियाँ ऐसी होती हैं जिसमे ज़ल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होता। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं से रूका हुआ या उधार दिया पैसा प्राप्त हो सकता है। राजकीय कार्यों में बाधा आ सकती है। कामकाज में सफलता मिलेगी। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हल्का रंग


मकर राशि का 13-09-2021
दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। इनकम बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं।आपकी कार्यक्षमता बढ़ सकती है। आपकी सेहत में भी सुधार होने के योग हैं। पति-पत्नी की लव लाइफ अच्छी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग

कुंभ राशि का 13-09-2021
नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग


मीन राशि का 13-09-2021
आज सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। आज व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। परिवार का वातावरण मनोनुकूल रहेगा। नवीन वा, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। गलत खानपान सेहत खराब कर सकता है। आज धन का व्यय हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें। आपको सलाह दी जाती है कि मुद्दों को जल्द से जल्द हल करें। आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा। कोई बड़ी चिंता नहीं है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग

🌇विमलेश कुमार🌅

 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात