EPaper SignIn

शाहजहांपुर में सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहे युवक को कार ने रौंदा
  • 151150206 - NAVNEET KUMAR 0



शाहजहांपुर : सेना में भर्ती के लिए सपने संजोए रविवार सुबह शाहजहांपुर-हरदोई राज्य राजमार्ग पर दौड़ लगा रहे युवक को अर्टिका कार ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े एक दिव्यांग को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया।

रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी शीबू सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे थे। रविवार सुबह वह शाहजहांपुर-हरदोई राज्य राजमार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। रोजा तापीय परियोजना के पास हरदोई की ओर से आ रही अर्टिका कार ने शीबू को पीछे से कुचल दिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े ग्वारी गांव निवासी दिव्यांग वीरेंद्र कुमार को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। बिजली परियोजना के पास खड़े गार्ड ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राजितराम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शीबू के स्वजन के आने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इससे नाराज स्वजन ने ग्रामीणों के साथ शाहजहांपुर-हरदोई राज्य राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल गया परिवार की अर्थिक स्थिति ठीक नहींशिवनंदन के चार बच्चे है। शीबू तीसरे नंबर पर थे। बड़ा बेटा सुधीर, हरिपूजन व छोटा बेटा अमित कुमार है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से शिवनंदन करीब दो माह पहले कश्मीर में ईंट भट्टे पर मजदूरी करने चले गए। स्वजन ने उन्हें भी घटना की जानकारी दे दी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात