यूपी के जनपद सम्भल कोतवाली क्षेत्र के भगवती विहार कालोनी में शनिवार को युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। शुक्रवार रात को घर लौटने पर युवक की मां से कहासुनी हुई थी। पुलिस और परिजन इसे आत्महत्या मान रहे हैं।
भगवती विहार कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार शाम को उनका 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कार लेकर घूमने गया था। रात दस बजे जब वह घर लौटा तो उसके कपड़े फटे थे व कार भी नहीं थी। मां सुषमा देवी ने पूछताछ की तो हिमांशु ने मां के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद वह हिमांशु सोने चला गया। शनिवार सुबह जब उसकी मां उठीं, तो घर में पंखे से बंधे दुपट्टे के फंदे पर शव युवक का शव लटक रहा था। बेटे को फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। घटना की सूचना पिता वीरेंद्र कुमार व पुलिस को दी। पुलिस से इस आत्महत्या का मामला बता रही है।
सम्भल से सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट-