यूपी के जनपद कासगंज में भारतीय जनता पार्टी जनपद कासगंज के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व0 अरविंद बाल्मीकि की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी नगर कासगंज के मंत्री आशीष तेजधारी द्वारा पार्टी के नवनियुक्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों का का स्वागत सम्मान समारोह मोहल्ला कोट बाल्मिक बस्ती में कराया गया।
स्वागत समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर के पी सिंह सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, मारहरा विधानसभा प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार भारद्वाज, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, भूमि विकास बैंक चेयरमैन महेंद्र सिंह बघेल, डॉ. वी डी राणा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, अमित गुप्ता, पवन यादव, सुमित कुमार, यतेंद्र गौतम, आदि पार्टी पदाधिकारियों का मुकुट, पटका व माला से स्वागत सम्मान किया गया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित बाल्मीकि समाज के वरिष्ठ वृद्ध नागरिकों का मालाव शाल पहनाकर तथा छाता भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल्मीकि समाज के अमित तेजधारी, भूरा, मोहित तेजधारी, राजेश मेसी, धर्मेन्द्र, मुकेश बाल्मीकि, गौतम, राजेन्द्र, राजेश, अनिल मौजूद रहे। फ़ास्ट न्यूज़ प्रदेश सवांददाता यूपी वेस्ट मोहित गुप्ता 151022222,