EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान को आगे बढ़ाया
  • 151112995 - SANDEEP KUMAR CHAURASIYA 0

यूपी के प्रयागराज जिले के  कोरांव विधानसभा में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम खीरी, बड़ोखर व अन्य ग्राम सभा में आयोजित किए। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के साथ बहुत ज्यादा अन्याय, अपमान ,बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है। जिससे आगामी विधान सभा चुनाव में भारी नुकसान देखने को मिल सकता हैं।

जानकारी के अनुसार कोरांव विधानसभा के खीरी, बड़ोखर व संभा ग्राम सभा में कोरांव प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए ।जिसमें मौजूद महिलाओं व पुरुषों को जन अधिकार पार्टी का मुख्य विचारधारा "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी और "गरीब हो या धनवान सबको शिक्षा एक समान" को विस्तार से बताया गया ।साथ में जिलाध्यक्ष लीलावती, जिला उपाध्यक्ष श्वेता भारती, विधानसभा कोराव संगठन मंत्री सीमा कुशवाहा ने भी महिलाओं को जागरूक करने के क्रम में अपनी बातो को रखा । आगे कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान समय में  डीजल, पेट्रोल, सरसों आदि तेलों का मूल्य आसमान छू रहा है। वही खेती किसानी से जुड़े लोगों का जानवरों के कारण जीना दुश्वार है ।किसान अपने खेतों में कटीले तार से लगाने को मजबूर है। फिर भी पूरी रात जागकर खेतों में अपनी फसलों की रखवाली करना पड़ता है ।इस तरह के हालात  पहले की सरकारों में नहीं था। सड़कों पर पशु भी आवारा घूम रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।उक्त कार्यक्रम में  मुख्य रूप से छठू सिंह शाक्य ,महेश कुशवाहा,तोलन आदिवासी, शोभा धोबी ,गजराज आदिवासी , परसुराम कुशवाहा, लवकुश कुशवाहा ,धर्मेंद्र कुशवाहा, अशोक कुमार मौर्य ,राजकुमार, कन्हैयालाल, सुशील सिंह ,अनिल सिंह, सोनू सिंह, चिंता देवी पूनम देवी, मीरा देवी,राधा देवी,इंद्रावती देवी सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष मौजूद रहेlफास्ट न्यूज़ इंडिया थाना सवांददाता खीरी संदीप कुमार 151112995 

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail