EPaper SignIn

ललितपुर, लोधी महासभा की मासिक बैठक संपन्न
  • 151159204 - PANKAJ KUMAR 0



लोधी महासभा की मासिक बैठक सम्पन्न हुई, लोधी जोड़ो रथ यात्रा निकालने पर दिया जोर।।
ललितपुर। शहर अंतर्गत राजघाट रोड स्थित राजाबेटी भवन मीटिंग हॉल में अखिल भारतीय लोधी महासभा, ब्रह्मानन्द बिग्रेड की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री बाबू गंधर्व सिंह लोधी के मुख्यातिथ्य व जिलाध्यक्ष शिक्षक भरत सिंह लोधी पहाड़ीकला की अध्यक्षता रही। सर्व प्रथम उपस्थित पदाधिकारियों ने मा अवंतिबाई लोधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पितकर कार्यक्रम को विधिवत रूप दिया। इस दौरान बिग्रेड का विस्तार किया गया। वहीं आगामी माह में सर्व सहमति से लोधी जोड़ो रथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। रथ यात्रा को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि सम्पूर्ण जनपद के कोने-कोने तक यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर जिला संरक्षक ब्रह्मानन्द बिग्रेड एड मुकेश कुमार करमरा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष देवसिंह महेशपुरा, जिलामहामंत्री धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, एड शशिकांत सिंह, महिला मोर्चा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तुलसी लोधी, उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, भरत सिंह रमपुरा, बलराम सिंह जरया, राजकुमार, माधवसिंह लागोन, कल्लू दावनी, देवेंद्र सिंह ककरुआ, अजब सिंह, निहाल सिंह, त्रिलोक सिंह, अवधेश सिंह, एड भगीरथ सिंह, इंद्रपाल सिंह अण्डेला, धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह , शिवम, सौरभ, सरदार सिंह , केहर सिंह, गौरव राजपूत, अंगद कल्याणपुरा, अभिनय सिंह के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक इंद्रपाल सिंह ऐरावनी ने किया।


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात