EPaper SignIn

बारिश में गिरा गरीब का आशियाना lll
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0



यूपी के जनपद कासगंज के क़स्बा अमांपुर विकास खण्ड अमांपुर के ग्राम बनूपुरा में रविवार की शाम मकान की छत भरभरा के नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नही था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मलबे में दबने से किसान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से मुलायम सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी बनूपुरा की मकान की छत गिर गई। अपनी आंखों के सामने का नजारा देख परिवार घबरा गया। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मुलायम सिंह ने बताया कि मलबे में दबने से चारपाई, कपडे, अनाज, बर्तन व अन्य सामान खराब और क्षतिग्रस्त हो गए।फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश सवांददाता यूपी वेस्ट मोहित गुप्ता 151022222 

 

 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात