हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर: बड़सर कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में बिझड़ी बाजार में रोष रैली निकाली। इस रैली में मातृशक्ति ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि आज जनता महंगाई से त्रस्त है और केंद्र सरकार चैन की बंसी बजा रही है। पेट्रोल डीजल, खाद्य तेल, अनाज उर्वरक सबके दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
प्रदेश तथा देश की सरकार होर्डिंग तथा बोर्डिंग पर हजारों, करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, परंतु इन दोनों सरकारों के पास कोरोना काल में मौत का शिकार हुए परिवारों की आर्थिक मदद करने के लिए धनराशि नहीं है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आपका काम पूरा हो चुका है न प्रदेश आप चल रहा है, 2022 में कांग्रेस पूरे जोश के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने उपचुनाव से पहले ही हार मान ली है। इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी कमल पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिंदर जार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल धीमान, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चौधरी, कांग्रेसी नेता पवन कालिया, नरेश लखनपाल, जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी, कांग्रेसी नेत्री ऊषा सहित कई कांग्रेसी कार्यकत्र्ताओं ने अपनी हाजिरी दर्ज करवाई।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 12/09/2021