भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के मंडल उपाध्यक्ष बलराम तिवारी और बैजनाथ अवस्थी ने बताया कि 12 सिंतबर को हमीरपुर के मौदहा में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की जनसभा होगी। इसके लिए सुबह संपर्कक्रांति से वहां के लिए यूनियन के सदस्य रवाना होंगे। जनसभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, प्रदेश अधक्ष राजवीर सिंह व चित्रकूट जिले के किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल हजारो की संख्या में किसानों को लेकर मौदहा के लिए कूच करें गे