खीरी प्रयागराज
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल द्वारा संदीप विश्वकर्मा को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गयाl मनोनयन के बाद संदीप विश्वकर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पार्टी द्वारा जो भी दायित्व मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को दिया गया है उसे तन मन धन से बखूबी निभाने का काम करूंगाl एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंच कर उनके बीच रखूंगा और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष, हृदय सम्राट अखिलेश यादव द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में बतलाने का कार्य करुगाlआगे बतलाया कि आज समूचा प्रदेश अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से भरा पड़ा है और राज्य एवं केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ हवा हवाई बात करने में पड़ी हैl बढ़ती बेरोजगारी के कारण आज का युवा अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है सभी एजेंसियां बहुत ही तेजी से निजीकरण की जा रही हैंl समूचे भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश का बिजली का बिल सबसे महंगा हैl आगामी 2022 में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और फिर से अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे और समूचे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगीl