EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

बारिश और बिजली ने तबाह कर दिया परिवार, जवान बेटे की हुई रूह कंपा देने वाली मौत
  • 151108625 - MANGAL SINGH 0

गांव इकोलाही में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। नौजवान पर आसमानी बिजली कहर बन कर गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान की पहचान रणजीत सिंह (26) पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव इकोलाही के रुप में हुई है। मृतक नौजवान के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रसूलड़ा में गांव के ठेकेदार के साथ घर में कंस्ट्रक्शन का काम करता था।शाम को जब वह लोग काम खत्म कर रहे थे तो अचानक मौसम खराब होने के कारण आसमानी बिजली गिरी और रणजीत चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ समझ सकते तब तक रणजीत की मौत हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने के कारण एक जोरदार झटका लगा। घटना इतनी भयानक थी कि रणजीत सिंह के कपड़े बुरी तरह जल गए और वह नीचे गिर गया। उसे एक निजी अस्पताल और फिर सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद रणजीत के परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail