पंजाब के मोगा शहर में सराफा बाजार में गणपति भगवान की स्थापना की गई | गौरतलब है कि हर साल ही सराफा बाजार मोगा में गणपति भगवान की स्थापना की जाती है और बड़े ही श्रद्धा भाव से गणपति भगवान का नित्य पूजन और आरती की जाती है | मोगा शहर के बहुत से भक्त इस गणपति उत्सव में भाग लेते हैं | सराफा बाजार मोगा का यह गणपति उत्सव लोगों के लिए यादगारी उत्सव रहता है | गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश जी की स्थापना करके गणेश पूजन किया गया और भगवान गणेश जी की आरती भी की गई | भगवान को कई प्रकार का भोग अर्पण किए गए | खास तौर पर लड्डू और मोदक का भोग भगवान गणेश को लगाया गया | इस मौके पर बहुत से भक्तों ने इस उत्सव में भाग लिया |देखे मोगा से देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 151114024