हिमाचल प्रदेश, जिला शिमला: प्रदेश की मंडियों में बागबानों को मिल रहे सेब के कम दाम के बीच अब अदानी एग्रो फ्रेश ने किसान आदोलन के आगे झुकते हुए सेब के दामों में प्रति किलो दो रुपए का इजाफा कर दिया है। इससे पहले ए ग्रेड का सेब अदानी 72 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद रहा था, जिसे अब 74 रुपए प्रति किलो कर दिया गया है। जबकि 60 से 80 फीसदी सुप्रीम कलर वाला सेब लार्ज, मीडियम और स्मॉल 59 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। अदानी एग्रो फ्रेश मैनेजमेंट ने बीती देररात नए दाम जारी कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कॉर्पोरेट घरानों की ओर से खरीदे जा रहे सेब के कम दाम देने का मामला सुर्खियों में है।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 11/09/2021