गदरपुर निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा आज पांचवे दिन भी अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा है।
निकाय कर्मचारी महासंघ के नगर अध्यक्ष युगल किशोर गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में कई बार मांग पत्र दिया जा चुका है परंतु प्रशासन द्वारा अनदेखी करते हुए कर्मचारियों की मांगों पर नकारात्मक रुख अपनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 10 हजार का फ्रंटलाइन वॉरियर्स को प्रोत्साहन के रूप में दिए जा रहे हैं। क्या नगरपालिका कर्मचारी फ्रंटलाइन वारियर्स में नहीं आते जो मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रोत्साहन राशि से कर्मचारियों को वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि यदि 20 सितंबर तक उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो उनके द्वारा कार्य बहिष्कार एवं आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर युगल किशोर गुप्ता, सीताराम चौहान, अशोक कुमार बांगा, जयपाल शर्मा, मुकेश कुमार, शिव प्रसाद गुप्ता, जानकी जोशी, दया जोशी, विजेंद्र कुमार, सफाई नायक राजेंद्र कुमार, उदेश कुमार सफाई कर्मचारी आदि मौजूद थे।
फास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली