पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अस्थियां आज त्रिवेणी संगम की पवित्र धारा में प्रवाहित की गईं। स्व. कल्याण सिंह के बेटे एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने अस्थियों को विधि विधान से त्रिवेणी की पावन धारा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रवाहित किया। अस्थियों के विसर्जन के बाद स्व कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने बताया की पांच पवित्र नदियों में अस्थियों को विसर्जित किया जाना था, चार जगहों पर अब तक विसर्जित किया जा चुका है। जिसमे बुलंदशहर और एटा के बाद अयोध्या के सरयू नदी में अस्थियों को प्रवाहित किया जा चुका है, आज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में अस्थियों को विसर्जित किया गया। राजवीर सिंह ने कहा की बाबू जी का संकल्प अयोध्या में राम मंदिर का था, जो पूरा हो रहा है। स्वर्गवास के बाद अर्थी बीजेपी के झंडे में ही उठे यही उनका संकल्प था।यह भी पूरा हो चुका है। स्व कल्याण सिंह को याद करते हुए राजवीर सिंह ने कहा की वह हमेशा हम सबके लिए अमर रहेंगें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की स्व कल्याण सिंह का निधन हम सबके लिए दुःखद है, लेकिन स्व कल्याण सिंह का वह साहसिक निर्णय करोड़ों रामभक्तों को हमेशा हमेशा के लिए याद रहेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की जिस तरीके से अयोध्या के विवादित ढांचा ढहते समय उन्होने निर्णय लिया की सरकार रहे या जाए लेकिन रामभक्तों पर कोई आंच नहीं आने देंगें। जिसकी बदौलत ही आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उनके इस साहसिक फैसले से से आज करोड़ों रामभक्तों की वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो रही है, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की वह हम सबके लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत हैं। उनके विशाला व्यक्तित्व हमेशा अमर रहेगा।देखे हमारे रिपोर्टर कुमारी मनोज सिंह की ये खबर 151008265
बाइट -- केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम - यूपी सरकार
बाइट -- राजवीर सिंह, स्व. कल्याण सिंह के बेटे एवं एटा से बीजेपी सांसद
स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में की गई प्रवाहित
स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में की गई प्रवाहित
स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में की गई प्रवाहित
स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में की गई प्रवाहित
स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियां संगम में की गई प्रवाहित