पंजाब के मोगा शहर में दशहरा कमेटी रजिस्टर्ड मोगा की एक अहम बैठक रखी गई | प्रधान मोहन लाल सेठी की अगुवाई में यह बैठक रखी गई ,इस बैठक में आने वाले दशहरा पर्व को मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया | जिसमें 7 अक्टूबर 2021 को शुरू हो रहे, नवरात्र के पहले दिन झंडा पूजन व राम जन्म शोभा यात्रा निकालने का मुद्दा सर्वसम्मति से पास किया गया | इसके अलावा 11 अक्टूबर सोमवार को भगवान श्री राम की बरात पुरानी दाना मंडी मोगा से निकाले जाने के बारे में विचार किया गया और 15 अक्टूबर को दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाए जाने के विचार से सभी सभासद सहमत हुए | इस बैठक में भगवान श्री राम की बारात में कितनी झांकियां निकाली जाए, इस पर भी विचार किया गया | गौरतलब है कि पिछले वर्ष करोना काल के चलते दशहरा त्योहार बड़े ही साधारण तरीके से मनाया गया | जबकि सारे शहर वासियों को दशहरा कमेटी मोगा रजिस्टर्ड द्वारा मनाए जाने वाले दशहरा पर्व का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार होता है | परंतु इस बार फिर से दशहरा त्योहार को उत्साह से मनाने का विचार मन में है | इसके अलावा प्रधान ने बताया कि इस बार दशहरा त्यौहार में सभी प्रोग्राम प्रशासन की इजाजत लेकर और दिशानिर्देशों का पालना करते हुए मनाया जाएगा | जिससे कि पूरे शहर वासियों को दशहरा का त्यौहार मनाने की खुशी भी मिले और हमारा सारा ही शहर बीमारियों से या किसी भी आपदा से सुरक्षित भी रहे | बैठक में प्रधान मोहन लाल सेठी की अगवाई में कैशियर आर. सी. चावला, सेक्रेटरी ओमकार सिंगला, डायरेक्टर रमेश कुमार, संजीव सूद, मास्टर दर्शन लाल, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल बंसल के अलावा अन्य बहुत से मुख्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | देखे मोगा से देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 151114024