गदरपुर के ग्राम अमरपुरी में भाजपा से समर्पित लोगों की बैठक साधना शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया इस बार भाजपा से नये उम्मीदवार के रुप में टिकट दिया जाये अन्यथा गांव के समस्त लोग कांग्रेस पार्टी मंे शामिल हो जायेंगे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए साधना शुक्ला ने कहा कि उनके द्वारा पिछले चुनाव में घर-घर जनसम्पर्क कर लोगों को भाजपा के प्रति जागरुक किया थां। जिससे इस क्षेत्र से भाजपा को भारी मत भी प्राप्त हुए थे। साधना शुक्ला का कहना है की एक-एक बार सबको मौका मिलना चाहिए। साधना शुक्ला का कहना कि 2022 के विधानसभा चुनाव में गदरपुर से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रुप में नये प्रत्याशी के रुप टिकट दी जानी चाहिए जो वर्तमान में पार्टी से टिकट के दावेदार है उनको भी मौका मिलना चाहिए। बैठक में उपस्थि लोगों ने एक मत होकर कहा कि यदि इस बार भाजपा से अन्य व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया तो ग्राम सभा के ग्राम अमरपुरी, आर्यनगर, बगिया, केशवगढ़ और केशवगढ़ कालोनी के तमाम लोग भाजपा का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता इन्दंपाल संधू के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी का दामन थामने को मजबूर होंगे तथा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को ही एकजुट होकर विजयी बनायेंगे।
इस मौके पर राजवंती देवी, उपप्रधान मनप्रीत कौर, पूर्व उपप्रधान सिमरन कौर, पूर्व उपप्रधान स.दर्शन सिंह ढिल्लों, अमरजीत सिँह संधू, हरपाल सिंह ढिल्लों, रक्षपाल सिँह रंधावा, सरदार काबल सिंह, स. अनमोल सिंह भट्टी, गुरतेज सिंह, गुरविंदर सिंह भुल्ल्ड़, राकेश चौधरी, राजेश चौधरी, किशन, संजीव कन्नोजिया, दुर्गा देवी, उमरावती देवी, रंजना तिवारी, संगीता शुक्ला, हरजीत सिँह भुल्ल्ड़, विशाल भुल्ल्ड़, देव बहादुर, राम प्रसाद, राम लाल, नारायण प्रसाद भारती, राम भरोसे प्रसाद, दुखीराम प्रसाद, गीता देवी, लीला देवी, मुन्नी देवी, राजविंदर कौर, कुमारी नेहा, टेकन प्रसाद, बहादुर प्रसाद, फिरनगी लाल, राम शारदा प्रसाद, राम शरण, सिमरजीत सिंह संधू, हरवींदर सिंह, परमजीत सिंह भट्टी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804