शिरोमणि अकाली दल बादल की तरफ से आज विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 6 और उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। आज के उम्मीदवारों में कंवरजीत सिंह रोज़ी क्षेत्र मुक्तसर साहिब, मनतार सिंह बराड़ हलका कोटकपूरा, जगमीत सिंह बराड़ हलका मोड़, जीतमहेन्दर सिंह हलका तलवंडी साबो, परमबंस सिंह बंटी रोमाना हलका फरीदकोट, सूबा सिंह हलका जैतो से उम्मीदवार होंगे। शिरोमणि अकाली दल की तरफ से 100 दिन 100 क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग हलकों में मीटिंग की जा रही हैं। यहां यह भी बताने योग्य है कि इससे पहले अकाली दल की तरफ से कई उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है। इसके अंतर्गत सुखबीर सिंह बादल को जलालाबाद, विरसा सिंह वल्टोहा खेमकरन से, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला से, गुलजार सिंह अटारी से, एन.के. शर्मा को डेराबस्सी से, जनमेजा सिंह सेखों को ज़ीरा से, जीत महिंदर सिंह सिद्धू को तलवंडी साबो से, जगबीर सिंह बराड़ को जालंधर छावनी, गुरूहरसहाए से वरदेव सिंह नोनी मान, अमृतसर नॉर्थ हलके से अनिल जोशी, पठानकोट के राज कुमार गुप्ता को सुजानपुर हलके से, मलोट हलके से हरप्रीत सिंह कोटभाई, देहाती एस. सी. हलके से प्रकाश सिंह भट्टी और भुच्चो एस.सी. हलके से दर्शन सिंह कोटफत्ता पार्टी के उम्मीदवार होंगे।