6 सितंबर, मोगा, पंजाब के मोगा शहर में आंखों का निःशुल्क जांच और ऑपरेशन कैंप लगाया गया | यह कैंप लायंस क्लब मोगा विशाल की तरफ से लगाया गया | इस कैंप में मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई व उन्हें दवाइयां दी गई | इसके अलावा जिन मरीजों की आंखों का ऑपरेशन होना है उन लोगों को ऑपरेशन के लिए भी नामांकित किया गया | लायंस क्लब मोगा विशाल की तरफ से आंखों के ऑपरेशन जैतो में जाकर करवाए जाएंगे | जिन मरीजों के आंखों के ऑपरेशन होने हैं, उन मरीजों का आने जाने, रहने, खाना खाने, दवाइयों और ऑपरेशन आदि का सारा खर्चा लायंस क्लब मोगा विशाल की तरफ से उठाया जाएगा |