नई दिल्ली PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब नई दिल्‍ली दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी नई दिल्ली Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग नई दिल्ली अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क नई दिल्ली गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य नई दिल्ली Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स दिल्ली World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज जबलपुर प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला नई दिल्‍ली Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी
EPaper SignIn
नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी    

भाजपा के शासन में कारोबार करना ही नहीं, बोलना भी हुआ मुश्किल - कांग्रेस!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



 

उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा शनिवार को सितारगंज से किच्छा पहुंची। यहां टैक्सी स्टैंड पर आयोजित सभा में पार्टी के दिग्गजों ने कहा कि मोदी शासन में कारोबार करना ही नहीं बल्कि खाना-पीना और बोलना भी खतरे में पड़ गया है। डीजल, पेट्रोल, गैस, दालें और खाद्य तेलों के दाम आसमान चढ़ रहे हैं। सरकार गरीब परिवारों के लिए शुरू की गई सस्ते राशन वितरण की व्यवस्था को भी खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ने किसानों के लिए मंडियां बनाईं, जिन्हें अब खत्म करने की साजिश रची जा रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस को नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है।
परिवर्तन यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत अन्य दिग्गजों ने भी संबोधित किया। सभी ने एक स्वर होकर कहा कि 2022 में प्रदेश में सत्ता में आने के बाद हर परिवार को 200 रुपये प्रति माह सिलिंडर की सब्सिडी, पहले साल 100 यूनिट और दूसरे साल से 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी कांग्रेस के सत्ता में आने पर दिया जाएगा।

पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान लुट रहा है। भाजपा दावा करती थी कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन किसान बदहाल हो गया है। कर्ज माफी का सरकार का दावा हवाहवाई हो गया है। इस सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को भी चौपट कर दिया है। किसान नौ महीने से दिल्ली बॉर्डर पर बैठकर तीनों काले कानूनों को हटाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं सुन रही है।

पीएम मोदी मन की बात तो करते हैं, पर जनता की बात सुनने के लिए उन्हें फुर्सत नहीं है। प्रदेश में तीन-तीन मुख्यमंत्रियों को बदल देना भाजपा की कार्यप्रणाली का उजागर करता है। इससे पहले शनिवार को सितारगंज से चली परिवर्तन यात्रा लगभग 12 बजे यहां पहुंची पुलभट्टा पहुंचे। बाइक रैली के साथ परिर्वतन यात्रा नगर के टैक्सी स्टैंड पर पहुंची। इस बीच जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। किच्छा के बाद लालकुआं होते हुए यात्रा हल्द्वानी पहुंची।

बेहड़ बोले-लोगों की रसोई में आग लगा दी है भाजपा ने
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि देश महंगाई की चपेट में है। डीजल, पेट्रोल गैस सब कुछ महंगा हो गया। भाजपा ने जनता की रसोई में आग लगा दी है। कर्ज माफी और किसानों की आय दोगुनी करने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

देवेंद्र यादव ने संभावित उम्मीदवारों के पक्ष में नारेबाजी करने वालों को लगाई फटकार
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने संबोधित करना शुरू किया तो कई कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए तो यादव का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि नारे लगाने वाले अपने नेताओं का ही नुकसान कर रहे हैं। उनकी सख्ती के बाद समर्थक चुप हो गए।

परिवर्तन यात्रा में ये दिग्गज रहे मौजूद
परिवर्तन यात्रा में विधानसभा में उपनेता करन माहरा, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, सहप्रभारी प्रकाश दरवाणी, दीपिका सिंह पांडे, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, वरिष्ठ नेत्री शिल्पी अरोड़ा, भुवन कापड़ी, रंजीत सिंह रावत, आनंद रावत आदि भी थे। कार्यक्रम का संचालन फिरदौस सलमानी ने किया।
भीड़ देख दिग्गज उत्साहित
परिवर्तन यात्रा में उमड़े जनसैलाब पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्साहित नजर आये। नगर के आंबेडकर चौक से मुख्य बाजार तक कांग्रेस झंडे और फ्लैक्स से पाट रखा था। सुबह से ही नगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। पार्टी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों से भीड़ जुटाने के लिये बड़ी तादाद में बसों की व्यवस्था की गई थी।
ये लोग थे उपस्थित
पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, संजीव कुमार सिंह, हरीश पनेरू, पुष्कर राज जैन, राजेश प्रताप सिंह, सुरेश पपनेजा, हाजी सरवर यार खान, अरुण कुमार शुक्ला, डा. गणेश उपाध्याय, विजय पाल यादव, रमेश तिवारी, परवेज मलिक, सभासद तौसीफ अहमद, नजाकत खान, फिरासत खान, सोनू मलिक, अब्दुल रशीद जक्कू, जावेद मलिक, मिस्वाल कुरैशी, अफसार कुरैशी, जगरूप सिंह गोल्डी, अखलाक अहमद, झंडाराम बांगा, चंदन पांडे, अकरम खान, राकेश खुराना, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष राम बाबू, गुरदास कालरा, विनोद ठुकराल, सईदुलरहमान, बंटी पपनेजा, पुनीत यादव, अरुण तनेजा, निर्मल सिंह हंसपाल, दुर्गेश गुप्ता, अशोक चुघ, सतीश खुराना, ताहिर मलिक, देवेंद्र विर्क, राकेश खुराना, जगदीश तनेजा, रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, सुशील गाबा, सभासद राजकुमार कोली, गोल्डी मुंजाल, सुनील कुमार सिंह, बलवंत सिंह मानकिया, राजू बेदी, महेंद्र नारंग, निशान सिंह, कैलाश खन्ना, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, कुंदन लाल सक्सेना, रईस अहमद, शरीफ मलिक, आरिफ कुरैशी, सुरेंद्र नरूला, सतीश खुराना, सुभाष बेहड़, मनीष चिटकारा, सुनीता कश्यप, विनोद पंत, रमेंश गावड़ा, कमलेश दूबे, जगत सिंह परिहार, सभासद लियाकत अंसारी, हिमांशू गाबा, बाबू सिंह, आदित्य सिंह आदि थे।फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश सवांददाता उत्तराखंड शाहनूर अली 151045804


Subscriber

173829

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - PM मोदी और राहुल गांधी के चुनावी भाषणों पर बीजेपी और कांग्रेस को मिला नोटिस, चुनाव आयोग ने मांगा जवाब     नई दिल्‍ली - दिल्‍ली कैपिटल्‍स के तेज गेंदबाज को लगी जोरदार फटकार, गुजरात के खिलाफ ऐसा करना पड़ गया भारी     नई दिल्ली - Aamir Khan की फिल्म Sitaare Zameen Par को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब शुरू हो सकती है शूटिंग     नई दिल्ली - अरुणाचल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन में बहा हाईवे, चीन की सीमा से जुड़े इलाकों से कटा संपर्क     नई दिल्ली - गांधीनगर में क्या फिर कमल खिलाएंगे बीजेपी के चाणक्य     नई दिल्ली - Royal Enfield और JAWA की मुश्किलें बढ़ाने आ रही ऑस्ट्रियन कंपनी, एक साथ लॉन्च होंगी 4 नई बाइक्स     दिल्ली - World Malaria Day कोविड काल के बाद दुनिया में बढ़ा मलेरिया, 95% केस अफ्रीकी देशों में, क्लाइमेट चेंज     जबलपुर - प्रोफेसर ने प्रत्याशी के समर्थन में किया पोस्ट तो हो गया निलंबन, एमपी में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला     नई दिल्‍ली - Rishabh Pant के शॉट से चोटिल हुआ BCCI का कैमरामैन, DC के कप्‍तान ने स्‍पेशल मैसेज देकर मांगी माफी