सम्भल/गुन्नौर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने संभल दौरे के तीसरे दिन शुक्रवार को गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के रजपुरा और गवां में भ्रमण किया। श्रीहरिबाबा बांध धाम पहुंचकर दर्शन किए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुन्नौर उनके परिवार की सीट है। नेताजी कहेंगे तभी वह गुन्नौर से चुनाव लड़ेंगे।
शिवपाल सिंह यादव ने श्रीहरिबाबा बांध धाम आश्रम पर एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाली पार्टियां और सेक्यूलर पार्टियों को एक किया जाएगा। सभी मिलकर भाजपा को सत्ता ने हटाने का काम करेंगी। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराधों को दूर करने का कार्य प्रदेश में सरकार आने पर किया जाएगा। रजपुरा क्षेत्र की टूटी सड़कों को देखकर बोले कि अगर 2022 में उनकी सरकार बनती है तो जैसी सड़कें दिल्ली में हैं वैसे ही सड़कें रजपुरा क्षेत्र में बनवाने का कार्य किया जाएगा।
सम्भल ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट-151030950