EPaper SignIn

रंजिस के चलते 5 लोगो ने की गौरव की हत्या
  • 151116542 - LATA GUPTA 0



 

आए दिन के झगड़े से परेशान होकर 5 लोगों ने गौरव को उतारा था मौत के घाट, सभी आरोपी गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोपरा डैम के पास हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश की वजह से गौरव की हत्या को अंजाम दिया था। गौरव के हत्यारों को पुलिस ने दीरफ्तर कर जेल भेज दिया है। पुलिस में हत्या के आरोप में 2 नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कल मिला था गौरव का शव।
कल मिला था गौरव का शव।
बुधवार की सुबह उसलापुर निवासी गौरव देशमुख (26) की नग्न अवस्था में अधजली लाश ग्राम बहतराई खार कोपरा डेम के पास मिली थी। इस घटना के सामने आने के बाद सकरी थाने में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि अनुराग सिंह राजपूत(33) , गोलूदास मानिकपुरी (30), अरमान टेंगवार(20) का गौरव के साथ दो दिन पहले कुछ विवाद हुआ था। जानकारी हासिल होते ही तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर गौरव देशमुख को पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात कबूल की है।

आए दिन गौरव से होता था विवाद

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गौरव का पिछले कई साल से उनके साथ विवाद चलता रहता था। आए दिन लड़ाई होते रहती थी, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। आगे आरोपियों ने बताया कि मौत के घाट उतारने के इरादे से ही उन्होंने गौरव को शराब पीने के बहाने आटों में बैठाकर कोपरा के मेड़ के पास लेकर गए थे। जहां ले जाकर बेसबाल स्टीक , रिंग पाना , सर्जिकल ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

शव को पेट्रोल डाल कर लगाया था आग

सबूत छुपाने के इरादे से आरोपियों ने मृतक के शव को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। साथ ही उसके कपड़ों को प्लास्टिक की बोरी में पैक कर दूर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर मृतक के कपड़ो को भी बरामद कर लिया है। देखे लता गुप्ता की रिपोर्ट 


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात