हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा: पूर्व कांग्रेस विधायक जगजीवन पाल ने आरोप लगाया कि पंचायत को विश्वास में लिए बिना शिलान्यास किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की। कांगड़ा जिले के रढा गांव में यह घटना हुई है।
पंचायत भवन के शिलान्यास का विरोध कर रहे पूर्व कांग्रेस विधायक जगजीवन पाल को एक व्यक्ति ने तमाचा जड़ दिया और उसके बाद धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पंचायत भवन के शिलान्यास से डेढ़ घंटा पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक धरने पर बैठ गए थे।
फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश इंचार्ज रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 03/09/2021