यूपी के जौनपुर जिले के बदलापुर-शाहगंज मार्ग स्थित शाहपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 42 वर्षीय शिक्षक सुबास चंद्र सरोज निवासी चारो थाना महराजगंज की मौत हो गयी। वह घर से सुबह साढ़े सात बजे खुटहन प्राथमिक विद्यालय प्रथम में पढ़ाने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों शिक्षक सीएचसी बदलापुर पहुंच गये। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सुबास चंद्र सरोज सुबह घर से बाइक पर सवार होकर विद्यालय जा रहे थे जैसे ही वह शाहपुर गांव स्थित पेट्रोल पम्प से सौ मीटर पहले पहुंचे थे कि पीछे बदलापुर से शाहगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही गिरकर वह अचेत हो गये। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन सीएचसी पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मां ऊमराजी देवी व पत्नी मालती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर मिलते ही बीईओ खुटहन अरुण यादव, बदलापुर के नरेन्द्रदेव मिश्र, महराजगंज के बसन्त शुक्ला व शिक्षक संघ खुटहन व बदलापुर के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये |फ़ास्ट इंडिया जिला संवाददाता जौनपुर राकेश कुमार शर्मा 151106957