पंजाब के मोगा जिले में शिवसेना पंजाब की तरफ से आज पूरे पंजाब भर में रोष रैली निकाली गई | मोगा में यह रैली सब्जी मंडी से शुरू की गई | इस रैली की अध्यक्षता उत्तर भारत यूथ प्रभारी पंकज चोपड़ा ने की | यह रोष रैली पंजाब के शेर शहीद मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह के कातिलों को फांसी दिलाने की मांग में निकाली गई | इस रैली में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार बेअंत सिंह के कातिल और उसके साथियों को फांसी दिलाने की मांग की गई | पंकज चोपड़ा ने कहा कि अगर पंजाब के मुख्यमंत्री के कातिलों को रिहाई दी जा सकती है, तो आम बंदे की तो कोई वैल्यू ही नहीं, पर शिवसेना पंजाब यह बर्दाश्त नहीं करेगी | पंकज चोपड़ा ने कहा अगर इनको जल्द फांसी ना दी गई तो शिवसेना पंजाब सड़कों पर उतर प्रदर्शन करेगी | |देखे सिटी साउथ मोगा से देवेन्द्र की यह रिपोर्ट