EPaper SignIn

फास्ट न्यूज़ इंडिया की टीम के द्वारा ई.डी. में नव चयनित अदिति गुप्ता का किया गया सम्मान
  • 151114024 - DEVINDER KUMAR 0



     

        27 अगस्त, मोगा, पंजाब के मोगा शहर में फास्ट इंडिया की टीम के द्वारा एडवोकेट आदित्य गुप्ता का पिछले दिनों सम्मान किया गया | फास्ट न्यूज इंडिया की टीम के द्वारा ई.डी.में नव चयनित अदिति गुप्ता को  फास्ट न्यूज़ इंडिया की मासिक पत्रिका देकर सम्मानित किया गया | गौरतलब है कि अदिति गुप्ता मोगा की प्रथम महिला है जो एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट  ( भारत सरकार ) में कानूनी सलाहकार के तौर पर चयनित हुईं हैं | मोगा वासियों को इस बात पर बहुत गर्व है की मोगा की बेटियां पूरे देश और विदेश में अपना व मोगा शहर का नाम रोशन कर रही है | फास्ट न्यूज़ इंडिया द्वारा सम्मानित किए जाने पर अदिति गुप्ता ने इस बात की खुशी जताई और कहा कि जिस प्रकार से मेरी मेहनत और परमात्मा के आशीर्वाद से मुझे देश सेवा करने का मौका मिला है, मेरी हमेशा ही कोशिश रहेगी की मैं आगे भी देश का नाम रोशन करती रहूं | ताकि मेरे परिवार और मोगा वासियों को मोगा की बेटियों पर हमेशा ही गर्व रहे | 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात