EPaper SignIn

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने किया बरूना पुल चौक को जाम।
  • 151127497 - JITENDRA KUMAR 0



बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के बरूना पूल को स्थानीय बाढ़ प्रभावित लोगों ने कई घंटों तक जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर जताया विरोध वहीं लोगों ने स्थानीय विधायक सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्थानीय उजियारपुर सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का पुतला जलाया गया। लोगों का कहना था कि हम लोग के क्षेत्र मे  पन्द्रह से बीस दिनों से पानी घुसा हुआ है लेकिन अभी तक कोई भी नेता और पदाधिकारी देखने भी नहीं आए हैं हम लोग बांध पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। सभी प्रभावित लोगों का नितृत्व कर रहे गंगसारा पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इन्कलाबी ने जाम को संबोधित करते हुए कहा की स्थानीय विधायक हमारे क्षेत्र के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रहे हैं। पिछली बार जब विधायक का चुनाव था तो बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत के लिए व्यवस्था करवाए थे लेकिन वर्तमान समय में झांकने तक नहीं आए हैं। सरायरंजन प्रखण्ड से कोई भी पदाधिकारी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया गया। आज हम लोग जाम इसलिए किए हैं की इस क्षेत्र के हजारों किसानों का खेत  बाढ़ प्रभावित हो जाता है क्योंकि मनिकपुर जगदीशपुर में स्थित जमुआरी नदी पर पूल बनाया गया जिसमें स्लूइस गेट नहीं लगाया गया यही वजह है कि हमारे प्रखंड के जानमोहम्मदपुर,रसलपुर, मेहसी,रायपुर नया टोला,अहमदपुर, गंगसारा मानिकपुर,जगदीशपुर, लगमा मूसापुर आदि दर्जनों गांवों में प्रत्येक वर्ष बाढ़ का पानी घुस जाता है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली काट दिया जाता है लोग परेशान हैं। जबतक सरकार इस क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित नहीं करेगी और मानिकपुर पूल में स्लूइस गेट नहीं लगाया जाता है तबतक यह आन्दोलन लगातार चलाया जाएगा। मौके पर सभी गांवों से चलकर सैंकड़ों लोग शामिल हुए जिसमें,कमल , एम.डी इंताफ  ।वहीं जामकर्ताओं ने कहा की समस्याओं के समाधान होने तक आन्दोलन जारी रहेगा तरीका बदलते रहेंगे।यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो अगला रणनीति के अनुसार प्रखण्ड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सरायरंजन से जितेंद्र कुमार की यह रिपोर्ट 151127497


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात