EPaper SignIn

आओ इकठे होकर हिमाचल को आगे बढ़ाएं- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर: उपमण्डल भोरंज के अंतर्गत अवाहदेवी मन्दिर में सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपनी कुल देवी के दर्शन किये। इस मौके पर भोरंज विधायक कमलेश कुमारी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया और कहा की भोरंज क्षेत्र के लिए अनुराग ठाकुर का केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनना गर्व की बात है। इस मौके पर भोरंज मंडलाध्यक्ष देश राज शर्मा ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आओ इकठे होकर हिमाचल को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी व्यख्यान किया। साथ ही उन्होंने पहाड़ी भाषा मे लोगों का आशीर्वाद देने के लिए धन्यबाद किया।। इस मौके पर मण्डल महामंत्री चमन ठाकुर, अशोक ठाकुर, संतोष जरयाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बन्दन ठाकुर, पूर्व विधायक डा अनिल धीमान, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष ठाकुर जैमल, पंचायत उप प्रधान राजेश शर्मा, नरोतम चन्द, जोगिन्द्र राणा, विपिन अग्निहोत्री, वीरेन्द्र, करतार इत्यादि भी उपस्थित रहे। 

 

 

 

 

 

फ़ास्ट न्यूज इंडिया हमीरपुर जिला रिपोर्टर रत्न चंद की रिपोर्ट 151049876


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात