EPaper SignIn

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



हिमाचल प्रदेश के  हमीरपुर जिले में जन आशीर्वाद यात्रा में आज भोरंज परिवार के वरिष्ठ एवं आदरणीय कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जी का अवाहदेवी में भव्य स्वागत किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर जी केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल पधारे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुरेश कश्यप जी भी पहली बार भोरंज विधानसभा क्षेत्र में उनके साथ थे और उनका मार्गदर्शन भी भोरंज परिवार को मिला। जिला रिपोर्टर रत्न चंद के प्रश्न के जवाब में भोरंज के पूर्व विधायक डॉ अनिल धीमान जी ने कहा कि हम सब भोरंज परिवार प्रधानमंत्री एवं समस्त भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने अनुराग जी को केंद्रीय मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर हम सबको अनुग्रहित किया। वे आशा करते हैं कि श्री अनुराग ठाकुर जी भारत के साथ हिमाचल, हमीरपुर और भोरंज की भी सेवा करेंगे और ऊंचाइयों के नए मुक़ाम हासिल करेंगे।डॉ अनिल धीमान जी ने कहा मैं भोरंज भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं निवासियों का धन्यवाद करता हूं जो मेरे निवेदन पर भारी संख्या में अवाहदेवी के पवित्र प्रांगण में पहुंचे और जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम को अपनी गरिमामई उपस्थिति से सफल बनाया।इस मौके पर पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष ठाकुर जैमल जी, पंचायत उप प्रधान राजेश शर्मा, नरोतम चन्द, जोगिन्द्र राणा, विपिन अग्निहोत्री, वीरेन्द्र, करतार, योगराज शर्मा तथा भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।देखे हमीरपुर से रत्न चंद की रिपोर्ट 151049876

 

 

 

 


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात